आंधी-बारिश से टूटे पोल, 30 गांवों में छाया बिजली संकट
एटा, मई 30 -- शुक्रवार रात आई आंधी-बारिश ने ब्लॉक जलेसर, अवागढ़ और सकीट क्षेत्र में बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी नुकसान पहुंचाया। तीनों क्षेत्रों में हाईटेंशन लाइन के कुल 25 पोल और दो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण संबंधित क्षेत्रों के 30 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जो कि शनिवार देर शाम तक भी बहाल नहीं हो सकी। जलेसर, अवागढ़ और सकीट क्षेत्र में आंधी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। तेज हवाओं से कई जगहों पर पेड़ और भारी टहनियां टूटकर बिजली की तारों पर गिर गईं, जिससे खिंचाव पैदा हुआ और कतार से कई पोल टूटकर खेतों और सड़कों पर गिर गए। लाइनों के अचानक आपस में टकराने से दो स्थानों पर ट्रांसफार्मर भी जल गए। इस नुकसान के कारण तीनों क्षेत्रों के करीब 30 गांवों की बत्ती पूरी तरह गुल हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.