आंधी-बारिश से टुंगरी टोला में जलमीनार क्षतिग्रस्त, पेयजल संकट गहराया
चक्रधरपुर, मई 31 -- मनोहरपुर, संवाददाता। क्षेत्र में बीते दो दिन पूर्व आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण मनोहरपुर के टुंगरी टोला में स्थापित सोलर संचालित जलमीनार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जलमीनार के क्षतिग्रस्त होने से पूरे टोले में पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। जलमीनार खराब होने के कारण टोला के लगभग 20 परिवार को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोलर पैनल उड़े, मशीन और टंकी भी खराब : स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले आई तेज हवा के कारण जलमीनार के ऊपर लगे भारी-भरकम सोलर पैनल उखड़कर दूर जा गिरे। आंधी की वजह से जलमीनार की मोटर और अन्य मशीनें भी बुरी तरह खराब हो गई है। इसके अलावा, पानी की टंकी भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे जलमीनार ठप है। जलमीनार के ठप हो जाने के कारण टुंगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.