आंधी-बारिश से टीन शेड उड़े, पेड़ गिरने से आवागमन बाधित
गंगापार, मई 29 -- क्षेत्र में शुक्रवार भोर में आए आंधी-तूफान और बारिश ने व्यापक तबाही मचाई। कई गांवों में टीन शेड उड़ गए, पेड़ धराशायी हो गए तथा जगह-जगह रास्ते बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्राम पंचायत बुदौना के शुक्लान मजरा निवासी सुनील त्रिपाठी की गौशाला एवं भूसाघर तेज आंधी की चपेट में आकर पूरी तरह धराशायी हो गया। घटना के समय गौशाला में मौजूद गाय एवं अन्य गौवंश सुरक्षित बच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सुनील त्रिपाठी ने बताया कि तेज हवा और बारिश के चलते कुछ ही देर में पूरी गौशाला और भूसाघर गिरकर तहस-नहस हो गया। उन्होंने मामले की सूचना हल्का लेखपाल एवं ग्राम पंचायत अधिकारी को देते हुए राजस्व एवं ग्राम्य विकास विभाग से आर्थिक सहायता एवं उचित कार्रवाई की मांग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.