भागलपुर, मई 8 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही तेज आंधी और बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार रात आई तेज आंधी और मूसलधार बारिश से क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ है। महेशामुंडा गांव में मो. अफजल के घर पर कटहल का पेड़ गिर पड़ा। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी पेड़ टूटकर गिर गए और फूस के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। आंधी के कारण विद्युत आपूर्ति पूरी रात बाधित रही, जिसे गुरुवार सुबह बहाल किया गया। लगातार खराब मौसम से किसानों की चिंता बढ़ गई है। आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बाजार में चोटिल और गिरे हुए आम 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। आम बागान मालिक और व्यापारी फसल की बर्बादी से मायूस हैं。 यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से जनजीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.