आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ व बिजली पोल गिरने से आपूर्ति ठप
दुमका, जून 21 -- जामा प्रतिनिधि। जामा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की शाम में हुई तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रखंड के हल्दीपट्टी गांव में आंधी के दौरान पेड़ गिरने के साथ-साथ बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार तेज हवा और बारिश के कारण बिजली के तार तथा पोल को नुकसान पहुंचा है। इसके चलते लोगों को अंधेरे में रहने के साथ-साथ पेयजल एवं अन्य दैनिक कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से अविलंब क्षतिग्रस्त बिजली पोल और तारों की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो लोगों की कठिनाइयां और बढ़ सकती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं बिजली विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.