रामपुर, मार्च 21 -- क्षेत्र में रात और दोपहर की तेज बारिश व आंधी के चलने से किसानों की गेहूं फसल को भारी नुकसान हो गया है जिससे किसान सकते में है। किसानो ने जिला प्रसाशन से से अपनी फसल के नुकसान को दिलाये जाने की मांग की है। थाना क्षेत्र के शादी नगर हजीरा,माटखेड़ा,डिलारी,बमना,कुम्हिरया कला,सरकड़ी,आकानगर आदि गांवो समेत सैकड़ो गांवो में आंधी बारिश के चलते किसानो की गेहू की फसल को भारी नुकसान हुआ कई किसानो की गेहू की फसल पूरी तरह से पानी में डूब गयी जिससे उसके खाने के लाहले पड़ गये है। डिलारी के किसान दलजीत सिह ने बताया कि उसकी तीन एकड़ गेहू की फसल थी जाे दोपहर आयी बारिशसे पूरी तरह खराब हो गयी। वही बमना के किसान अजमेर सिह ने कहा कि उसकी पांच एकड़ गेहू की फसल आधी व तेज बारिश के चलते गिर गयी जिसमें काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के किसान अमरीक सि...