बरेली, अप्रैल 6 -- आंवला। पिछले दिनों दो बार आई आंधी और बर्षा से गेंहू की फसल खेतों में बिछ गई है। एसडीएम विदुषी सिंह ने सोमवार को फसलों को होने वाली छति को जानने के लिए गांवों में जाकर जानकारी ली। स्थिति का जायजा लेने के लिए एसडीएम ने प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया और किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। बताया गया कि पैगा, अवादानपुर और मिर्जापुर सहित तमाम गांवों में गेंहू की फसल पर आंधी और बरसात का विपरीत प्रभाव रहा है। किसानों ने उन्हे बताया है कि बारिश हल्की होने के कारण फिलहाल कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन फसल गिरने से कटाई में परेशानी आ सकती है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश तेज होती तो दाना काला पड़ने या फसल सड़ने का डर था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.