मोतिहारी, अप्रैल 30 -- मोतिहारी। जिले में बुधवार शाम आई तेज आंधी ने तबाही मचा दी। तेज हवा में बड़ी संख्या में हरे व पुराने पेड़ उखड़ गए। आंधी ने कई घरों के छप्पर को उड़ा दिया। आंधी में शादी ब्याह के लिए लगाए गए टेंट व पंडाल को नुकसान पहुंचा है। आंधी से आम, लीची व केला बाग को काफी नुकसान हुआ है। बारिश से हरी सब्जी, मिर्च, मूंग व गन्ना फसल को लाभ हुआ है। बारिश से तापमान में गिरावट आने से गर्मी से काफी राहत मिली है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से गहराया बिजली संकट, भीषण गर्मी से मिली राहतपेड़ गिरने से आवागमन बाधित शहर के मेन रोड गाजा गद्दी चौक पर सैकड़ों वर्ष पुराना बरगद का पेड मुख्य सड़क पर गिर गया। इससे बिजली के तार को भारी नुकसान पहुंचा है। साथ ही रात में काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। रात से हीं नगर निगम के कर्मी पेड़ हटाने में जुटे रहे। काफी...