कानपुर, जून 2 -- कानपुर देहात,संवाददाता। बीते एक पखवाड़े से तन झुलसा रही तल्ख धूप से आंधी बारिश के बाद राहत मिली तो उमस से लोग बेहाल नजर आ रहे है। बीती रविवार रात बदले मौसम के मिजाज से मंगलवार का दिन राहत भरा रहा। गर्म हवा के थपेड़ों के साथ आसमान से बरस रही आग से बारिश आंधी के बाद लोगो ने राहत महसूस की। बदले मौसम के मिजाज से लोगों को दिन में खिल रही धूप से उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तेज रफ्तार आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। जनपद में बीते एक पखवाड़े से मौसम के तल्ख मिजाज से लोग परेशान थे। यह भी पढ़ें- कल का मौसम कैसा रहेगा, 3 जून: यूपी के कई जिलों में होगी बारिश, आंधी के भी आसार उमस भरी गर्मी का असर दिनों-दिन तेज होता जा रहा था। नौतपा की शुरुआत में ही आसमान से आग बरसने से लोग आने वाले दिनों में गर्मी का...