लखनऊ, मई 4 -- सोमवार सुबह आई तेज आंधी और बारिश के कारण जिन्दौर गांव में पक्की दीवार गिर गई। परिवार दीवार के नीचे दबने से बाल-बाल बच गया। जिन्दौर गांव निवासी मोनिश अली ने बताया कि सवेरे तेज आंधी के साथ हुई बारिश से 12 फीट ऊंची घर की दीवार पलट गई। हालांकि हादसे में दम्पति सहित बच्चे भी सकुशल बच गए। वहीं, आम उत्पादक नोमान अहमद ने बताया कि तेज आंधी से आम को काफी नुकसान हुआ है। कच्चा आम पेड़ों से टूटकर नीचे गिर गया है। आए दिन आ रही आंधी से आम उत्पादक परेशान हैं। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से पक्की दिवार गिरी यह भी पढ़ें- लोगों की मदद में जुटें अफसर, लखनऊ से अयोध्या तक मौसम की भीषण मार के बीच सीएम योगी का निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.