बागपत, मई 2 -- चांदीनगर। रटौल में गुरूवार को आंधी के दौरान मकान की दीवार गिर गई, जिसके मलबे के नीचे दबने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में उपचार दिलवाया जा रहा है। वहीं, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से आम बागानों को मोटा नुकसान पहुंचा है, जिससे आम उत्पादक किसान परेशान बने हुए हैं। रटौल निवासी मुकीम पुत्र मजीद गरीब परिवार से है। गुरुवार को आंधी आने पर वह परिवार के साथ घर का सामान एकत्र करने लगा था। तभी अचानक घर की दीवार भर भराकर गिर गई, जिसके मलबे की चपेट में आकर मुकीम और उसका 12 वर्षीय पुत्र अर्शलान घायल हो गए। यह भी पढ़ें- आंधी से आम की फसल बर्बाद परिजनों ने देखा तो दौड़कर उन्हें मलबे के नीचे से निकाला और उपचार के लिए निजि चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। कस्बे के लोगों ने बताया कि पीड़ित गरीब परिवार से है। उसे मुआवजा मिलना चाहिए। वहीं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.