रुडकी, मार्च 16 -- क्षेत्र में आंधी और बारिश के बाद गेहूं की खड़ी फसल गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि एक बीघा गेहूं की फसल तैयार करने में पहले ही काफी खर्च हो जाता है, ऐसे में फसल गिरने से नुकसान और बढ़ गया है। इधर, इस बार आम के पेड़ पर अच्छे बोर आये हुए थे जो कि तेज हवा के कारण गिर गए हैं। किसान महिपाल सिंह, यशवीर सिंह, अफजल अली और नरेंद्र कुमार के अनुसार एक बीघा खेत की जुताई में लगभग 800 रुपये खर्च होते हैं। इसके अलावा करीब 300 रुपये का बीज, लगभग 800 रुपये की खाद, 200 रुपये से अधिक सिंचाई पर और करीब 1600 रुपये कटाई पर खर्च हो जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.