कौशाम्बी, जून 17 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गढ़ी गांव में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। गांव में अलग-अलग स्थानों पर पेड़ गिरने से एक गाय और एक भैंस की मौत हो गई, जबकि एक मकान का बरामदा और शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद से पीड़ितों का हाल बेहाल है।गिरधरपुर गढ़ी गांव निवासी मोसीम पुत्र नसीर अहमद की गाय घर के बाहर बंधी थी। आंधी के दौरान उस पर एक विशाल महुआ का पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर गाय गंभीर घायल हो गईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव के कुल्लू की भैंस भी घर के बाहर बंधी थी। तेज हवा और बारिश के कारण उसके ऊपर नीम का बड़ा पेड़ गिर गया, जिसमें दबने के बाद भैंस ने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा गांव के बफातुल्ला पुत्र नबीउल्ला के घर के ऊपर तीन पेड़ गिर गए। इससे ...