आंधी बारिश से गिरा कच्चा मकान व दीवार , गोवंश की मौत
इटावा औरैया, मई 30 -- ऊसराहार। शुक्रवार की रात क्षेत्र में आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने कई ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाया। कुदरैल गांव में गीता देवी का कच्चा मकान बारिश और तेज हवाओं के कारण भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई। हालांकि घटना के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पूरनपुरा गांव में उपदेश कुमार के घर की दीवार बारिश के कारण ढह गई। दीवार के पास बंधे दो गोवंश उसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गोवंश का उपचार कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल सतेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच कर ली गई है और क्षति का आकलन किया जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.