एटा, अप्रैल 30 -- जिले में गुरुवार को तेज गरज के साथ अचानक आई आंधी बारिश ने एक बार फिर जनमानस की परेशानियों को बढ़ा दीं। वहीं दूसरी तरफ भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत भी दिलाई। आंधी बारिश के चलते तापमान में 10 डिग्री सेल्सिय की गिरावट दर्ज की गई। आंधी से जिले की बिजली व्यवस्था को काफी हद तक नुकसान होने की संभावना जताई गई है। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था, लेकिन शाम होते-होते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। शाम को लगभग छह बजे के करीब अचानक तेज धूल भरी आंधी आने के साथ आधे से पौन घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिला दी। यह भी पढ़ें- मौसम का मिजाज बदला, आंधी और बारिश से भीषण गर्मी से राहतआंधी और बारिश के कारण नुकसान आंधी तेज होने के कारण शहर से लेकर देहातों ...