लखनऊ, अप्रैल 1 -- आंधी-बारिश से किसान और बागवान चिंतित, गेंहू की कटाई, सरसों की मड़ाई प्रभावित मलिहाबाद में आम की बौर को हुआ आंशिक नुकसानलखनऊ, हिन्दुस्तान टीम।मौसम में आये बदलाव से मंगलवार देर रात हुई बारिश और तेज आंधी ने किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। बेमौसम बारिश से खेतों में कटी व खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। गेहूं और कटी पड़ी सरसों की फसल भीग गई है, जिससे कटाई और मड़ाई का काम कुछ दिनों के लिए टल गया है। वहीं फलपट्टी क्षेत्र में आम के बौर को आंशिक क्षति पहुंची है और छोटे आम पेड़ों से गिर गये हैं।नगराम में मंगलवार देर रात आंधी-तूफान के साथ बारिश से गेहूं व सरसों की फसलों की कटाई-मड़ाई का काम ठप हो गया। समेसी के किसान अनिल कुमार ने बताया एक बीघा सरसों की फसल मड़ाई के लिए खेत मे कटी पड़ी थी जो भीग गई। अचली खेड़ा के किसान वीरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.