भागलपुर, मार्च 21 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय रबी और बागवानी फसलों का महत्वपूर्ण दौर चल रहा है। ऐसे में मौसम के इस बदलाव से किसानों के चेहरे पर मायूसी साफ झलकने लगी है। गेहूं की फसल जहां पककर तैयार होने के कगार पर है, वहीं मक्के की फसल भी लगभग तैयार है। इसके अलावा आम और लीची के बागानों में मंजर आ चुके हैं और फलियां बनने लगी हैं। किसानों का कहना है कि इस समय हल्की बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं है, लेकिन तेज हवा फसलों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। मड़वा के किसान अरुण सनगही बताते हैं कि बारिश से कोई खास नुकसान नहीं होता, लेकिन यदि हवा तेज चलती है तो मक्के के पौधे गिर सकते हैं, जिससे भारी क्षति हो सकती है। वहीं आम और लीची बगान के मालिक राजेश चौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.