सहरसा, मई 1 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बुधवार की शाम आंथी तूफान के बीच जमकर बारिश हुई। जिससे नगर निगम के कई मोहल्ले में जलजमाव से परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार शाम लगभग 17 मिली मीटर बारिश हुई। आंधी के बाद तेज हवा बीच बारिश से कई घरों की खिड़की से भी बारिश का पानी घरों में प्रवेश कर गया। अचानक आंधी के साथ तेज बारिश होने से लोग जहां तहां फंस गए और बारिश छूटने का इंतजार करते रहे। बारिश के थमते ही लोग बाजार सहित अन्य जगहों से निकलकर सीधे घर की ओर भागे। लेकिन अंधेरा रहने और सड़क पर जलजमाव से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। बारिश ने शहर की कई मोहल्लों की सुरत बिगाड़ दी है। कई मोहल्लों की सड़क सहित मुख्य सड़क की स्थिति काफी नारकीय बन गई है। हालांकि दूसरे दिन गुरूवार की सुबह से ही तीखी धूप निकल गई। फिर शाम में मौसम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.