देवघर, मार्च 22 -- देवघर। देवघर-दुमका सड़कों पर देर रात तेज आंधी और भारी बारिश के कारण कई पेड़ गिर गए। हालांकि, रात के समय सड़क पर कम आवाजाही होने की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात तेज आंधी और झमाझम बारिश के दौरान विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे लगे पेड़ गिर गए। इसकी वजह से देवघर-दुमका मुख्य मार्ग प्रभावित हुआ, यातायात बाधित हो गया। वहीं, प्राकृतिक आपदा के बावजूद कोई भी वाहन या व्यक्ति सड़क पर मौजूद नहीं था, इसलिए बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। सुबह पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सड़क पर पड़े पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मार्ग यातायात के लिए सुरक्षित बनाया। पुलिस ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है और जरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.