लखीमपुरखीरी, मई 14 -- बुधवार को जिले में मौसम का मिजाज कई बार बदला। सुबह से तेज धूप रहीं वहीं दोपहर में आसमान में अचानक काले बादल छा गए। दिन में भी अंधेरा हो गया। तेज आंधी के बीच झमाझम बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे तक चली आंधी बारिश से गर्मी से जहां निजात मिली वहीं कई जगहों पर पेड़ व बिजली के तार टूट गए। कई जगह टीनशेड उड़ गए वहीं छप्पर गिर गए। खम्भे गिरने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई। देर रात तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। इस बरसात से किसानों के गन्ने की फसल सिंचाई होने से किसानों को राहत मिली है। कुछ देर बाद फिर से आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकली। यह भी पढ़ें- गोपालगंज:आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि, 70 किमी रफ्तार से चली हवामौसम में अचानक बदलाव बुधवार की दोपहर में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में छाए घने ...