फतेहपुर, अप्रैल 6 -- फतेहपुर। जिले में शनिवार और रविवार को आई तेज आंधी और बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। कई 33 केवी उपकेंद्र और 11 केवी फीडर ब्रेकडाउन होने से विभिन्न क्षेत्रों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शनिवार को 33 केवी उपकेंद्र फरीदपुर, बहुआ, दतौली, सिठौरा, पलिया, मुराइनटोला, थरियांव और गाजीपुर ठप हो गए। इसके अलावा 11 केवी लतीफपुर के सात, हुसेनगंज के चार, हसवा के दो, बिंदकी रोड प्रथम के दो, चुरियानी के दो तथा राधानगर रूरल के चार फीडर भी बंद रहे। कड़ी मशक्कत के बाद इनकी आपूर्ति को देर से बहाल किया जा सका, जो कई स्थानों पर रविवार तक जारी रहा। रविवार देर शाम फिर से आंधी आने पर 33 केवी बहुआ, दतौली, हसवा और लतीफपुर उपकेंद्र दोबारा ब्रेकडाउन हो गए। वहीं 11 केवी के तहत कलाना का बंथरा, जहानाबाद का कापि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.