आंधी-बारिश से कई इलाकों की बिजली गुल, कई जगह तारों पर गिरे पेड़
मुरादाबाद, मई 12 -- आंधी बारिश के चलते ठाकुरद्वारा डिलारी के कई गांवों में तारों पर पेड़ों के गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। डिलारी में कई पेड़ बिजली तारों पर गिरने से नगर से देहात को जाने वाली कई लाइनों में फाल्ट के चलते पांच से छह घंटे बिजली बाधित रही। इसके साथ ही सुल्तानपुर मुंडा, धारूपुर फाजलपुर में 35 केवीए के तीन ट्रांसफार्मर फुंकने से बारह से अधिक गांवों की बिजली ठप रही। वहीं बारिश से तापमान में गिरावट आने से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे फसलों को फायदा मिलेगा। हालांकि तेज बारिश से नगर के कई निचले इलाकों और मुख्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं कांठ में क्षेत्र में आंधी बारिश में एक मवेशी के मरने की पुष्टि हुई। है,वहीं कई जगह आपूर्ति भी कुछ समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.