एटा, मई 4 -- सोमवार को सुबह तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने एक तरफ जनमानस को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वहीं कुछ घंटों तक शहर की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया। आंधी इतनी तेज आई कि जिले के विभिन्न हिस्सों में दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए और कई स्थानों पर होर्डिंग व टीन शेड उड़ गए। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे जिले वासियों के लिए सोमवार की सुबह राहत भरी रही। बारिश के कारण पारे में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। यह भी पढ़ें- तेज तूफान और बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव दोपहर में धूप निकलने के बाद भी ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना रहा। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बारिश के कारण शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.