रांची, मई 2 -- इटकी, प्रतिनिधि। तेज हवा और बारिश के कारण शनिवार को करीब साढ़े 11 बजे इटकी की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। खबर लिखे जाने तक इलाके में लगभग 10 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। सबसे अधिक असर इटकी-ब्राम्बे सड़क पर देखने को मिला, जहां साहेब मोड़ के पास 33 हजार और 11 हजार वोल्ट के तारों पर एक विशाल जामुन का पेड़ गिर गया। इसके अलावा कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली तारों और सड़कों पर गिर गईं। इटकी मोड़ के पास रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, हालांकि वाहन चालक किनारे से आवागमन करते रहे, जिससे जाम की स्थिति नहीं बनी। वहीं इटकी-ब्राम्बे सड़क पर कई जगह पेड़ और टहनियां गिरने से आवागमन कुछ समय के लिए ठप हो गया। ग्रामीणों की मदद से गिरे पेड़ो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.