आंधी-बारिश से आम की फसल को भारी नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता
कोडरमा, मार्च 28 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में बीते दिनों तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवा और बारिश के कारण आम के पेड़ों पर लगे मंजर और छोटे-छोटे फल टूटकर जमीन पर गिर गए, जिससे किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। इस वर्ष आम के पेड़ों पर अच्छी मात्रा में मंजर आने से किसानों में खुशी का माहौल था और बेहतर पैदावार की उम्मीद जगी थी। लेकिन बेमौसम आंधी और बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। सालभर इंतजार के बाद आम की फसल से अच्छी आमदनी की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को इस प्राकृतिक मार से निराशा हाथ लगी है। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बागवानी योजना के तहत सैकड़ों एकड़ में आम के पौधे लगाए गए हैं। सरकार की इस योजना का उद्देश्य जहां पर्यावरण संरक्षण है, वहीं किसानों की आय बढ़ाना भी है। लेकिन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.