औरैया, अप्रैल 4 -- रुरुगंज, संवाददाता। क्षेत्र में शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब 11 बजे चले तेज तूफान के दौरान रुरुगंज क्षेत्र के गांव सोहनी में एक आम का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आकर बिजली के दो पोल टूटकर गिर गए, जिससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। घटना सोहनी गांव स्थित कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय के पास की बताई जा रही है। पेड़ गिरने से विद्युत लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके चलते सोहनी और बराहार गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से दोनों गांव अंधेरे में डूब गए और ग्रामीणों को रातभर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार आंधी काफी तेज थी, जिससे पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे बिजली पोल पर जा गिरा। घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हा...