एटा, अप्रैल 5 -- अलीगंज। तहसील क्षेत्र में अचानक बदले मौसम ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। तेज आंधी और बारिश ने जहां एक ओर आम जनजीवन को प्रभावित किया, वहीं खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। खासतौर पर राजा का रामपुर, सरायगत, किनौड़ी, अमरोली सहित आसपास के गांवों में किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा है। शनिवार के बाद रविवार को भी अलीगंज तहसील क्षेत्र में बेमौसम आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने तंबाकू की फसल चौपट कर दिया है। खेतों में पानी भरने से तंबाकू की पत्तियां लाल पड़ने लगी हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को जमीन पर गिरा दिया। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के समय आई इस बारिश ने उनकी सालभर की मेहनत को बर्बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.