सीतामढ़ी, मार्च 21 -- सीतामढ़ी। जिले में शुक्रवार की शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बिजली की आवाज के बीच करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। अचानक आए इस बदलाव से जहां जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं कई स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। एनएच व एसएच पर पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गए। वहीं कई झोपड़ी व छज्जे तेज हवा से उखड़ गए। हालांकि अबतक जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। बारिश और तेज हवा के कारण बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। कुछ इलाकों में पेड़ों की डालियां टूटकर गिरी। इस दौरान जिले में कुल 5.2 एमएम वर्षा दर्ज की गई। वहीं जिले का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।कृषि विज्ञान केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.