सीतामढ़ी, मई 1 -- सीतामढ़ी। जिले में बुधवार रात आई आंधी, मूसलाधार बारिश और वज्रपात ने व्यापक तबाही मचाई। रुन्नीसैदपुर प्रखंड क्षेत्र में बेलसंड मुख्य पथ पर अथरी गांव के निकट पेड़ की डाली टूट कर गिरने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धापर टोला हनुमाननगर वार्ड सात के सोनेलाल दास के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई। कई प्रखंडों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवा के कारण जहां पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। वहीं वज्रपात की घटनाओं से आग लगने की खबरें भी सामने आई हैं. यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से गिरे पेड़ व मकान 24 घंटे से इलाकों में बिजली गुलवज्रपात से घर में लगी आग चोरौत और परसौनी प्रखंड क्षेत्र में वज्रपात के कारण घरों में आग लग गई। जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया ...