खगडि़या, मार्च 23 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पर सांसद राजेश वर्मा ने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री से मुआवजा देने की मंाग की है। उन्होंने रविवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अन्नदाता किसानों की मेहनत पर पड़ी मौसम की मार ने पानी फेर दिया। मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से सर्वे कराकर जल्द मुआवजा देने आग्रह किया है। सांसद ने कहा कि सैकड़ों किसानों की मक्का और गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। खासकर मक्के की फसल को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची है। जिससे अन्नदाता काफी निराश और परेशान हैं। सांसद ने पत्र के माध्यम से आग्रह किया है कि मेरे लोकसभा क्षेत्र खगड़िया में बड़ी आबादी की आजीविका कृषि पर निर्भर है। यहां किसान मुख्य रूप से गेहूं और मक्के का उत्पादन करते हैं। गत 20 मार्च की ...