आंधी-बारिश ले उड़ी बिजली, घंटों बिजली-पानी को तरसे लोग
मेरठ, मई 4 -- रविवार रात में आई आंधी और बारिश के चलते शहर से देहात तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। इस दौरान जगह-जगह फाल्ट हो गए। कई स्थानों पर बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से तार टूट गए। शहर में कहीं चार से पांच घंटे तो किसी इलाके में दस से ग्यारह घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। जिस कारण बिजली-पानी संकट से लोग परेशान हुए। इन्वर्टर तक फेल हो गए थे। ऐसे में कुछ लोगों ने तो जागकर रात बिताईं। सोमवार सुबह बिजली-पानी संकट से परेशान लोगों को पानी के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। आंधी ने जिलेभर में बिजली आपूर्ति को प्रभावित किया। रात में 50 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति फाल्ट के कारण चालू नहीं हो पाई। सोमवार सुबह देहात इलाकों में बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग की और फाल्ट ठीक करके बिजली आपूर्ति सुचारू कराई। इसके अलावा शहर में लेडीज पार्क, मंगल पांडे नगर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.