कन्नौज, अप्रैल 5 -- कन्नौज, संवाददाता। ठठिया क्षेत्र में शनिवार शाम से देर रात तक चली तेज आंधी और बारिश ने क्षेत्र के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम ने खेतों में तैयार खड़ी और कटी हुई फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। कुछ दिन पहले तक लहलहा रही गेहूं की सुनहरी बालियां अब खेतों में बिछ गई हैं, वहीं कटी फसल भीगकर खराब हो गई और कुछ उड़ गई। किसानों के अनुसार करीब 40 प्रतिशत तक फसल बर्बाद होने की कगार पर है। ठठिया क्षेत्र के सुरसी गांव में सबसे अधिक नुकसान सामने आया है। यहां खड़ी और कटी दोनों तरह की गेहूं की फसल को आंधी और बारिश ने तहस-नहस कर दिया। तेज हवाओं के चलते कई किसानों की कटी हुई गेहूं की फसल उड़ गई, जबकि खड़ी फसल जमीन पर गिरकर खराब हो गई। इसके साथ ही मक्का की फसल को भी भारी क्षति पहुंची है।गांव के किसान बिवुधेश त्रिपाठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.