आंधी-बारिश में मकान पर गिरी इंटर कॉलेज की दीवार, लिंटर चटका
संभल, मई 30 -- आंधी बारिश में गुरुवार रात कन्या इंटर कॉलेज की दीवार भरभरा कर मकान के ऊपर गिर गई। जिससे मकान के लिंटर में दरारें आ गई। जिसकी शिकायत पीड़ित ने कॉलेज की प्रबंध समिति और प्रधानाचार्य से की। मोहल्ला बिसौली गेट भेड़िया वाली गली निवासी सौरभ बंसल व गौरव बंसल के मकान की छत पर गुरुवार की रात आई तेज आंधी बारिश में बराबर में बने कन्या इंटर कॉलेज की बाउंड्री की दीवार भरभरा कर गिर गई। छत पर दीवार गिरने की आवाज से परिजन दौड़कर घर से बाहर निकल गए। कुछ समय बाद अंदर जाकर देखा तो मकान के लिंटर में दीवार गिरने से दरारें आ गईं। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश में मकान पर गिरी इंटर कॉलेज की दीवार, लिंटर चटका पीड़ित परिवार ने बताया कि कॉलेज की दीवार कमजोर होने की शिकायत कई बार प्रबंध समिति और प्रधानाचार्य से की गई थी। लेकिन किसी ने भी संज्ञान नहीं लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.