आंधी बारिश में बर्बाद फसल का मिले मुआवजा
मधेपुरा, मार्च 23 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। जिले में दो दिन पहले आए आंधी बारिश से सबसे ज्यादा असर किसानों के खेतों में लगे मक्का व गेहूं फसल को हुआ है। जिससे सैकड़ों किसानों को भारी नुक़सान हुआ है। मक्का व गेहूं फसल को आंधी ने पूरी तरह चौपट कर दिया है। लाखों खर्च कर किसानों ने खेत में मक्का फसल लगा कर बेहतर आमदनी की आस लगाए बैठे थे। लेकिन बेमौसम बारिश व आंधी ने किसानों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। मक्का व गेहूं फसल बेचकर बेटी की शादी के लिए पैसा इकट्ठा करने की सोच रहे किसान अपनी किस्मत पर रोने को मजबूर हो गए हैं। किसानों को हुई भारी नुक़सान को देखते हुए सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ रमेश ऋषिदेव ने डीएम से क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आंधी बारिश से फसलों को काफी क्षति पहुंची है। दूसरी ओर युवा शक्ति प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.