गोपालगंज, मई 7 -- गोपालगंज। जिले में बुधवार की देर शाम आई तेज आंधी-बारिश के साथ ओला गिरने से एक बार फिर बिजली संचरना को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज आंधी से लाइनों में फॉल्ट होने से शहर व ग्रामीण इलाकों में पांच से आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि बिजली कंपनी के मिस्त्रियों ने गुरुवार की सुबह तक फाल्ट को दुरूस्त कर एक बार फिर आपूर्ति बहाल कर दी। बताया गया कि आंधी-पानी के चलते 11 व 33 हजार लाइनों पर कई जगह पेड़ व उसकी टहनियां टूट कर गिए गए। जिससे आधा दर्जन फीडर अचानक ब्रेक डाउन हो गए। लाइनों में फाल्ट के चलते खासकर ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल करने में कंपनी के अधिकारियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
क्षति का विवरण आंधी-पानी के चलते सबसे अधिक क्षति मीरगंज डिविजन इलाके की हथुआ, फुलवरिया, पंचदेवरी, कटेया, विजयीपुर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.