पटना, मई 8 -- पटना जू में शुक्रवार को आई तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ। तेज हवा से जू परिसर में करीब 24 पेड़ गिर गए। कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों और जानवरों के बाड़ों के अंदर जा गिरीं। स्थिति को देखते हुए जू प्रशासन ने शनिवार को पर्यटकों के लिए जू बंद रखने का निर्णय लिया है। जू निदेशक हेमंत पाटिल ने बताया कि गिरे पेड़ों को हटाया जा रहा है। आंधी के दौरान जू परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कई पक्के रास्तों पर पेड़ गिरने से आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। जू कर्मचारियों ने तुरंत क्षतिग्रस्त हिस्सों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से पटना में भारी तबाही, 4 की मौत; जगह-जगह पेड़ गिड़ने से शहर अस्त-व्यस्त, भीषण जाम कुछ बाड़ों के अंदर भी पेड़ों की डालियां गिरने की सूचना है। हालांकि राहत की बात यह रही कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.