अमरोहा, मई 13 -- अमरोहा, संवाददाता। मंगलवार को आई तेज आंधी-बारिश ने जिले में बिजली विभाग को बड़ी चपत लगाई। 15 मिनट की आंधी में ही विभाग के 136 खंभे धराशायी होकर जमींदोज हो गए। वहीं 12 ट्रांसफार्मर भी जल गए। नतीजा जिलेभर में बिजली आपूर्ति को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया। देर शाम तक विभागीय टीमें विद्युतापूर्ति सुचारू करने की मशक्कत में जुटी रहीं लेकिन 60 फीसदी ही काम पूरा किया जा सका। बिजली आपूर्ति के पूरी तरह पटरी पर लौटने में बुधवार दोपहर तक का वक्त लगने की बात विभागीय अफसर कह रहे हैं। यह भी पढ़ें- बारिश के साथ आई आंधी तूफान ने मचाई तबाहीआंधी के दौरान मंदिर में नुकसान मंगलवार सुबह आई आंधी के बीच नौगावां सादात क्षेत्र के गांव खेड़का स्थित शिव मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी। मंदिर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। विधायक निधि से लगे सोलर पैनल भ...