फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। तेज आंधी और बारिश के दौरान बुधवार शाम सेक्टर-15 स्थित आजाद कॉलोनी में एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत की चौथी मंजिल की दीवार पड़ोस के दो मंजिला मकान की छत पर गिर गई। इस हादसे से घर के अंदर मौजूद मां और उसके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। यह भी पढ़ें- दीवार गिरने से तीन लोग हुए घायलघायलों की पहचान घायलों की पहचान पूजा, रोहन, तान्या और अमन के रूप में हुई है। बताया गया है कि हादसे के समय पूजा अपने बच्चों के साथ घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान अचानक निर्माणाधीन मकान की दीवार उनके घर की छत पर आ गिरी। दीवार गिरने से छत का एक हिस्सा टूट गया और पूरा परिवार मलबे की चपेट में आ गया...