आंधी-बारिश में ठप हुई बिजली, रात भर अंधेरे में डूबे 14 गांव
उरई, अप्रैल 1 -- आटा। मंगलवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने एक बार फिर बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। आटा विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन खराब होने से क्षेत्र के 14 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही। अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर लोगों को न सिर्फ गर्मी और उमस से जूझना पड़ा, बल्कि पेयजल संकट भी गहरा गया। मंगलवार देर रात मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज हवा-बारिश के चलते आटा उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन में खराबी आ गई, जिससे आटा फीडर की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। करीब 15 घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने मशीन को ठीक कर आपूर्ति बहाल की, लेकिन राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी। बुधवार शाम को संदी फीडर की इनकमिंग मशीन में तेज धमाका हो गया, जिससे उसकी अर्थिंग पट्टी जल गई और एक बार फिर आटा, संदी, चमारी, भभुआ समेत 14 गांवों की बिजली गुल हो गई। पूरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.