लातेहार, मई 15 -- लातेहार, हिटी। शुक्रवार दोपहर बाद अचानक हुई तेज बारिश और आंधी के दौरान आसमानी बिजली गिरने से शहर के वार्ड संख्या-दो स्थित बानपुर मोहल्ला के खरवार टोला में बड़ा हादसा टल गया। मंटू भुईयां के घर पर एक सूखा विशाल पेड़ गिर पड़ा, जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया और परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घटना में अंकुश कुमार के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि विनीता देवी के पैर में चोट लगी। वहीं प्रसाद भुईयां का हाथ टूट गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त सूखे पेड़ को हटाने की मांग पूर्व में भी की गई थी। वार्ड पार्षद सुगंधा देवी ने नगर पंचायत को पेड़ कटवाने के लिए कहा था, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद सुगंधा देवी एवं निवर्तमान वार्ड पार्षद जितेंद्र पाठक ...