आंधी-बारिश में गिरे पेड़, सौ से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित
गाजीपुर, जून 11 -- गाजीपुर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में गुरुवार की सुबह मौसन ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ ही झमाझम बारिश होने लगी। बारिश के साथ तेज हवा चलने के कारण कई जगहों पर बिजली के तारों और बीच सड़कों पर पेड़ गिर गए। इससे सैकडों गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। जिसे सही करने में बिजली कर्मचारी जुटे रहे। हालांकि देर शाम तक भी मुहम्मदाबाद समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। वहीं बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम पारा गिरकर 34 डिग्री पहुंच गया तो न्यूनतम पारा 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बादल रहने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से मिली राहत, बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाजआंधी के चलते गिरे बिजली के पोल, आपूर्ति प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.