आंधी-बारिश में गिरी पड़ोसी की दीवार, मलबे में दबकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, पति घायल
इटावा औरैया, मई 31 -- इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में रविवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश में पड़ोसी के मकान की ऊंची पक्की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो मवेशियों की भी दबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव निवासी मनीष कुमार शाक्य ने बताया कि रविवार देर शाम क्षेत्र में मौसम अचानक खराब हो गया था। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान उनकी ताई 59 वर्षीय विद्यावती और ताऊ कैलाश बाबू अपने घर के आंगन में बैठे हुए थे। तभी पड़ोसी के मकान की ऊंची पक्की दीवार तेज हवा और बारिश के दबाव के कारण अचानक गिर पड़ी। दीवार का भारी मलबा सीधे उनके घर की ओर आ गिरा और आंगन में बैठे विद्यावती तथा कैलाश बाबू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.