कन्नौज, अप्रैल 30 -- कन्नौज। गुरुवार शाम अचानक बदले मौसम ने पूरे जिले में दोहरी तस्वीर पेश की। करीब साढ़े सात बजे तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने जहां भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वहीं कई इलाकों में यह आफत बनकर सामने आई। छिबरामऊ, ठठिया, गुगरापुर, तिर्वा, गुरसहायगंज और जलालाबाद समेत कई क्षेत्रों में तेज हवाओं और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। यह भी पढ़ें- जिले भर में आंधी पानी से जनजीनव अस्त व्यस्त, वज्रपात से दूल्हे के चाचा की मौत-पेज-4 लीडआंधी और बारिश का प्रभाव ठठिया क्षेत्र में आंधी-तूफान में। कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई और सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा। जगह-जगह जलभराव से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छिबरामऊ और सिकंदरपुर क्षेत्र में तेज हवाओं से रेडी-पटरी दुकानदारों को भा...