नई दिल्ली, मई 30 -- आंधी-बारिश के मौसम में कभी भी बिजली गिरने का खतरा रहता है। कर्नाटक में एक आईटी इंजीनियर जिसने नौकरी छोड़कर खेती के काम से जुड़े बिजनेस को शुरु किया था। उसकी मौत खेत में आम के पेड़ के नीचे बिजली गिरने से हो गई। दरअसल, काफी सारे लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि जब बिजली चमक रही हो और बारिश होने वाली हो तो ऐसे समय में खुद को बिजली के कहर से बचाने के लिए क्या करना चाहिए। कंक्रीट से बने मकान और छत तो आपको बिजली गिरने से बचा सकते हैं। लेकिन जब आप किसी खुले मैदान में हो और आसमान से बिजली गिरने का खतरा बन रहा हो, तेज बारिश और आंधी आ रही हो उस वक्त ये 4 सावधानी जरूर रखें और जानें 3 ऐसे काम जो बचा सकते हैं जान।पेड़ के नीचे या आसपास ना खड़े हों खुले आसमान के नीचे अगर दूर-दूर तक कोई कंक्रीट की छत नही है तो बिजली चमकने या बा...