कुशीनगर, अप्रैल 30 -- कठकुइयां। आंधी-बारिश के दौरान बुधवार की शाम विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी में एक बोलेरो पर पेड़ गिर गया। यह बोलेरो बंगालीपट्टी से बारातियों को लेकर जाने के लिए मंगाई गई थी। संयोग ठीक था कि अभी बोलेरो में कोई बैठा नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।कुबेरस्थान क्षेत्र के सेमरा हर्दो निवासी अजहरुद्दीन अपनी बोलेरो लेकर विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी निवासी परमेश्वर प्रजापति के यहां आए थे। इनके घर से बारात लेकर मेलानगरी जाना था। तब तक मौसम खराब हो गया। आंधी-बारिश शुरू हो गई, जिससे कोई व्यक्ति बोलेरो में नहीं बैठा था। उसी दौरान बोलेरो पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- लग्न पर मौसम का कहर, दिनेश्वरधाम मंदिर में अफरातफरी बड़ा हादसा टल जाने पर लोग ईश्वर का आभार जता रहे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.