कटिहार, मार्च 13 -- मनिहारी नि स बुधवार की शाम मनिहारी प्रखंड क्षेत्र में आई आंधी बारिश ने कई पंचायत के किसानों को झकझोर दिया है। हवा का वेग एक तरफ के किसानों को झकझोरते निकल गया। सबसे अधिक केवाला पंचायत के हंसवर मौजा, केवाला मौजा तथा तेलडंगा मौजा के किसानों के खेतो मे लगे फसल को नुकसान पहुंचा है। केवाला के किसान हरीश बुद्ध, किसान सह पंसस मुन्न रजक, पैक्स अध्यक्ष धीरज कुमार, अरविंद कुमार, अशोक परिहार, मंजय,सर्वेश, राजकिशोर कुंदन तथा उपेन्द्र परिहार आदि ने बताया कि बुधवार की शाम अचानक आई आंधी तूफान ने सारे सपने को चुर-चुर कर दिया है।बैंक तथा लोकल साहुकारों से लॉन कर्ज लेकर मकई तथा गेहूं लगाये थे। आंधी बारिश में सारा फसल नीचे गिर गया है। सभी किसानों ने बताया कि इन तीनों मौजा को मिलाकर लगभग एक सौ एकड़ में लगे मकई-गेहूं का फसल गिरकर बर्बाद हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.