गाज़ियाबाद, जून 4 -- गाजियाबाद/ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शहर में गुरुवार दोपहर आई आंधी आने से पहले ही शहर के अधिकांश इलाकों की बिजली गुल हो गई। वहीं आंधी और बारिश के दौरान 20 से अधिक जगहों पर फॉल्ट हुए। कहीं खंभे तो कहीं पेड़ गिरने से बाधित हुई आपूर्ति दो से चार घंटे बाद तक ठीक हो पाई। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई।दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे आंधी आने से पहले शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली गुल हो गई। विद्युत निगम ने सोशल मीडिया पर इसकी सूचना भी दी कि एहतियातन आपूर्ति बंद की गई है। वहीं आंधी-बारिश थमी और आपूर्ति सुचारू की गई तो कई इलाकों में फॉल्ट मिला। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश से हुए फाल्ट और ब्रेकडाउन से बढ़ी दिक्कत इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-दो, ज्ञानखंड-तीन, ज्ञानखंड-चार, अभयखंड-एक, अभयखंड-चार, विधायक कॉलोनी, न्यायखंड-ए...