मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, हिटी। जिले में बुधवार की शाम आंधी व बारिश में कई घर उड़ गए, जबकि दर्जनों जगहों पर पेड़ धराशायी हो गए। कई प्रखंडों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सरैया प्रखंड के मधौल गांव में विशाल पीपल का पेड़ घर पर गिर गया, जिसमें नरेश दास के परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। वहीं, नगर पंचायत के बासोकुंड स्थित वार्ड 12 में सड़क किनारे पीपल का पेड़ गिर गया। इसके अलावा सरैया-जैतपुर मुख्य मार्ग पर महमदपुर चकिया में मलंग बाबा स्थान के पास पीपल का पेड़ गिर गया, जिसके कारण एसएच 86 पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह पेड़ की टहनी काटकर चलने लायक रास्ता बनाया। वहीं, मणिकपुर से वैशाली जाने वाले मुख्य मार्ग पर वीरपुर गांव में एक पुराना बरगद का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से हाइटेंशन तार टूट गया। आंधी के बाद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.