आंधी-बारिश में कई गांवों की बिजली गुल
बदायूं, जून 13 -- क्षेत्र के करीब कई गांवों की तेज आंधी, बारिश के चलते बिजली गुल हो गयी। रात भर कटौती से लोग परेशान रहे। बिजली घर कार्यशाला डिवीजन, सालारपुर एवं सिलहरी, नवादा न्यू, कुरऊ, करौलिआ बिजली घर पर सुबह से शाम तक कई घंटो तक बिजली सप्लाई बंद रही। तेज आंधी बारिश के चलते कई जगह बिजली की लाइनें टूट गयीं भगवतीपुर, बरातेगदार, बल्लिया, रजलामई,सनाय, दहेमी, कुनार, शिकरापुर,सिलहरी,सालारपुर, भरकुईंआ, बस्त्रा, मौजमपुर छज्जू, गुराई,बदरपुर,बावट, लखनपुर समेत कई गांवों की सप्लाई प्रभावित रही। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि गांवों की बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। बिजली कटौती से गांव में समरसेबिल न चलने के कारण पेयजल की दिक्कत है। इनवर्टर डाउन हो चुके हैं, मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.