आंधी-बारिश ने मौसम का मिजाज बदला
नोएडा, मई 29 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। कई दिनों से भीषण गर्मी के बाद गुरुवार शाम आई आंधी-बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। इसका असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक बना हुआ था। प्रतिदिन 10 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चल रही थी, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। गुरुवार की शाम अचानक मौसम ने करवट ली और आंधी के साथ कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इसका असर शुक्रवार को भी बना रहा और तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवा और बादलों की आवाजाही से दिनभर गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय मौसम खुशनुमा रहा। शुक्रवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.